श्रीमद्भास्कराचार्यप्रणीतो वासनाभाष्योपेतः सिद्धान्तशिरोमणिः (गणिताध्यायः)
About Book - श्री भास्कराचार्य (द्वितीय) के द्वारा रचित 'सिद्धान्तशिरोमणि' का गणिताध्याय अत्यन्त महत्वपूर्ण ग्रन्थ है। सिद्धान्तज्योतिष पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए यह ग्रन्थ अत्यधिक उपयोगी है। उपपत्ति सहित ग्रन्थ का हिन्दी अनुवाद तथा परिशिष्ट भाग से संवलित गनथ का प्रथमतया प्रकाशन हुआ है। जिसकी विद्वज्जनों तथा विद्यार्थियों के द्वारा सदैव अपेक्षा रही है। ग्रन्थ में मूल पाठ के साथ स्वोपज्ञ वासनाभाष्य तथा प्रभा नामक संस्कृतटीका भी सम्पादित की गयी है। ग्रन्थ का सरल हिन्दी अनुवाद सोपपत्ति प्रस्तुत किया गया है। इसमें मध्यमाधिकार, स्पष्टाधिकार, त्रिप्रश्नाधिकार, पर्वसम्भवाधिकार, चन्द्रग्रहणाधिकार, सूर्यग्रहणाधिकार, ग्रहच्छायाधिकार, उदयास्ताधिकार, श्रड़ान्नत्यधिकार, ग्रहयुत्यधिकार भग्रहयुत्यधिकार तथा पाताधिकार के रूप में सम्पूर्ण सिद्धान्त सिद्धान्तज्योतिष का विषय उपन्यस्त है। अन्त में श्लोकानुक्रमणिका भी संलग्न की गयी हैं, जो गन्थगत श्लोकान्वेषण में उपादेय होगी। खगोलशासत्रीय विषयों को स्पष्ट करने के लिए यत्र-यत्र चित्रों का आश्रय लिया गया है। ग्रहों के स्पष्टीकरण लग्नानयन, सूर्यचन्द्रग्रहण , ग्रहच्छाया, ग्रहों का उदयासत, चन्द्रश्रृडोन्नति, ग्रहयुति, तथा पातादि के गणितीय ज्ञान हेतु यह ग्रन्थ सैद्धान्तिक निरूपण इस ग्रन्थ में सरलतया प्रस्तुत किया गया है। आशा है कि इस ग्रन्थ से सिद्धान्तज्योतिष का विषय पल्लवित, पुष्पित और फलित हो सकेगा।
About Author - बृजेशकुमार शुक्ल, जन्मतिथिः 1 अक्टूबर 1962,
जन्मस्थानः ग्राम-तिलोकपुर,
जनपद-बाराबंकी (उ0प्र0),
पिता का नामः श्री प्यारे लाल शुक्ल,
पद- प्रोफसर संस्कृत तथा प्राकृत भाषा विभाग तथा संयोजकाध्यक्ष ज्योतिर्विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्व-विद्यालय, लखनऊ।
शैक्षिक - लखनऊ विश्वविद्यालय से एम.ए. (संस्कृत) आचार्य, पी-एच0डी0 तथा डी0लिट् की उपधियां अधिगत। सभी कक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण काव्यशास्त्र, साहित्य, पुराणोपपुराण, वेद, व्याकरण, ज्योतिष, दर्शन, कर्मकाण्ड, धर्मशास्त्र तथा तन्त्र में विशेष अभिरूचि।
शोध तथा शोध-निर्देशन-विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लगभग 44 शोधपत्र और लेख प्रकाशित। कांॅन्फ्रेन्स तथा सेमिनारों में अनेक शोधपत्रों का प्रसतुतीकरण। हिन्दी तथा संस्कृत में स्वरचित कवितायें प्रकाशित। काव्यशास्त्र, पुराण, साहित्य, ज्योतिष तथा वैदिक विषयों में एम.फिल, और पी.एच.डी. सम्बनधी शेध का निर्देशन। यू.जी.सी. से स्वीकृत बृहद् शोध योजना के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर।
पुरस्कार और सम्मान-देवज्ञ श्री सम्मान (1990) उ0प्र0 संस्कृत अकादमी पुरस्कार (1994) प्रताप नारायण मिश्र स्मृति पुरस्कार (1995) आचार्य शडकर पुस्कार (1995) संस्कृत साहित्य पुरस्कार (1996) व्यास नामित पुरस्कार (2001), ज्योतिभूषण सम्मान (2003) सुभद्राकुमारी चौहान जन्म शताब्दी सम्मान (2004)।
प्रकाशित पुस्तकें - कृदन्त सूत्रावली, मध्यसिद्धान्त-कौमुदी, शार्ड्धरसंहिता, अष्टावक्रगीता, अलड्कारमंजरी, उड्डामरेश्वरतन्त्रम शुकजा तकम, श्रीमदभार्गवोपपुराणम् अध्ययनं सम्पादनन्च, वेदाड्गज्योतिष (वेदाड्गखण्ड के अन्तर्गत) पुराणसाहित्य ध्वनिगाथापंचिका, श्रुतबोधः, कर्मकौमुदी, आद्युपपुराणम् शीघ्र प्रकाश्य-श्रुतिमंजरी तथा पाराशय्र-धर्मशास्त्रम्।
ISBN : 81-89267-38-8
Price : INR 995/-